Friday, September 11, 2026 Trending: Muzaffarpur-Sitamarhi 4-Lane Highway Approved

Navigation

सीतामढ़ी में सावन पूजा का प्रसाद खाने से चार की तबीयत बिगड़ी, तीन साल की बच्ची की मौत

सीतामढ़ी: डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में सावन पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में खीर खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें तीन साल की बच्ची साक्षी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्ची की मौत के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रसाद खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से गांव में भी तरह-तरह की चर्चा होने लगी है।

प्रसाद खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

प्रसाद खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
प्रसाद खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया गया कि बुधवार को परोहा गांव में घर के पास एक व्यक्ति के यहां सावन पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खीर बांटी गई थी।

खीर खाने के बाद स्वर्गीय जागेश्वर राय की पत्नी समुद्री देवी, बहू आरती कुमारी, आठ वर्षीय पोती प्रिया कुमारी और तीन वर्षीय साक्षी कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिवार के अनुसार साक्षी को बुधवार रात से ही उल्टी होने लगी थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर सभी को इलाज के लिए डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Sitamarhi New DM Tanay Sultania: 21 अगस्त को संभालेंगे पदभार, Ruchi Pandey…

हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर समुद्री देवी को आइसीयू में भर्ती किया गया, जबकि आरती कुमारी का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

परिवार की ओर से बताया गया कि बच्ची साक्षी की हालत ज्यादा खराब थी। उसे इलाज के लिए डुमरा स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुरुवार शाम स्वजन बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. कुणाल शंकर ने बताया कि स्वजन के अनुसार प्रसाद खाने के बाद बच्ची समेत परिवार के चार लोगों की तबीयत खराब हुई थी। बच्ची की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल परिवार के तीन अन्य सदस्यों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

Tanay Sultania IAS Biography: कौन हैं सीतामढ़ी के नए DM, जानिए UPSC…

पुलिस को घटना की नहीं मिली सूचना

डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

बच्ची की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है। वहीं प्रसाद खाने के बाद चार लोगों के बीमार पड़ने की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चिंता बनी हुई है।

Sunil Singh

Written by Sunil Singh

Sunil Khusha बिहार से जुड़े समाचार, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और रोजगार से संबंधित जानकारी पर कंटेंट लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक आसान भाषा में सटीक और उपयोगी खबरें पहुंचाना है।

1 thought on “सीतामढ़ी में सावन पूजा का प्रसाद खाने से चार की तबीयत बिगड़ी, तीन साल की बच्ची की मौत”

Leave a Comment