Sitamarhi Sadar Hospital: सीतामढ़ी सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को लेकर जिला प्रशासन ने अब तेजी तेज कर दी है। Health Minister के औचक निरीक्षण के बाद DM Tanay Sultania ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने अधिकारियों को कई जरूरी काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सबसे बड़ा फैसला चार महत्वपूर्ण विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने को लेकर लिया गया है।
सीतामढ़ी के नए DM Tanay Sultania एक्शन में, Mehsaul Overbridge और Storm…
वार्ड से Emergency तक डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम Tanay Sultania ने अस्पताल के कई हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने Ward, Emergency, SNCU, X-Ray Room और डॉक्टरों के चेंबर समेत अलग-अलग विभागों की व्यवस्था देखी।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। मरीजों की सुविधा को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए।

15 सितंबर तक ग्राउंड फ्लोर पर होंगे 4 विभाग
निरीक्षण के बाद डीएम ने X-Ray, Ortho, IOD (Eye) और ENT Department को प्रथम तल से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों को कहा गया है कि 15 September तक इन चारों विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर लाया जाए। इसके साथ ही वहां मरीजों के लिए जरूरी सभी सुविधाएं भी तैयार करने को कहा गया है।
इस फैसले से खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Lift और Escalator खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
सदर अस्पताल में Lift और Escalator खराब होने के कारण मरीजों को प्रथम तल तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग, गंभीर मरीज और चलने में परेशानी वाले लोगों को हो रही थी।
कई मरीजों को इलाज के लिए ऊपर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने ज्यादा जरूरी विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर लाने का फैसला किया है।
सीतामढ़ी में CSP संचालक से ₹56 हजार की लूट, ग्रामीणों ने पीछा…
Hospital परिसर से हटेगा Encroachment

डीएम ने Hospital Encroachment हटाने का भी निर्देश दिया है। अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में जहां भी अतिक्रमण है, वहां संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया है।
इसके अलावा अस्पताल में चल रही One-Way Traffic System को जारी रखने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था बाटा गली की ओर से लागू रहेगी।
जिला प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर Healthcare Services देना प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि 15 सितंबर की तय समय-सीमा तक चारों विभागों को ग्राउंड फ्लोर पर कितनी जल्दी तैयार किया जाता है।

1 thought on “सदर अस्पताल में DM Tanay Sultania का बड़ा फैसला: 4 विभाग Ground Floor पर आएंगे, Encroachment पर भी कार्रवाई”