Friday, September 11, 2026 Trending: Muzaffarpur-Sitamarhi 4-Lane Highway Approved

Navigation

पवन सिंह ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, बोले- ‘न्याय दिलाकर रहूंगा’

बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को 67 दिन बीत चुके हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार और एमएलसी पवन सिंह सोमवार (24 अगस्त) को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गृह गांव बिलौती पहुंचे। देर रात हुई इस मुलाकात के दौरान पवन सिंह ने भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और न्याय की लड़ाई में हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों से स्पष्ट कहा, “भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलवाकर रहूंगा।”

‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता…’, कंगना रनौत के बयान पर

भरत तिवारी की तस्वीर पर चढ़ाए फूल, मां के छूकर लिए आशीर्वाद

भोजपुर के बिलौती गांव पहुंचे पवन सिंह ने सबसे पहले 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में जान गंवाने वाले भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पूरी बात समझी। परिजनों ने पवन सिंह को उस दिन घटी पूरी घटना की विस्तार से जानकारी दी। पवन सिंह ने भरत तिवारी की मां आशा देवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें सांत्वना दी।

भतीजी खुशी ने बांधी राखी, पवन सिंह ने दिया 51 हजार का तोहफा

मुलाकात के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब भरत तिवारी की भतीजी खुशी ने एमएलसी पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद पवन सिंह ने खुशी को शगुन के तौर पर 51 हजार रुपये का तोहफा दिया। इस दौरान खुशी ने अपने चाचा की मौत के मामले में पवन सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई।

बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने भरत तिवारी की मां को भरोसा दिया कि वे जरूरत पड़ने पर कभी भी उन्हें सीधे फोन कर सकते हैं। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

भरत की याद में देशभक्ति गीत रिलीज करने का ऐलान

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पवन सिंह ने भरत तिवारी की स्मृति में एक देशभक्ति गीत जारी करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने परिजनों से वादा किया कि वे जल्द ही भरत तिवारी पर एक विशेष गाना रिलीज करेंगे, ताकि उनकी यादें हमेशा बनी रहें।

Noida-Ghaziabad में तेज बारिश, दिन में छाया अंधेरा; उमस भरी गर्मी

मामले में STF का जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कानूनी कार्रवाई की बात करें तो भोजपुर पुलिस ने एक STF जवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार जवान पर भरत तिवारी को गोली मारने का आरोप है। इससे पहले भरत की मां आशा देवी ने STF अधिकारी पर अपने बेटे की हत्या का सीधा आरोप लगाया था। फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया चलाई जा रही है।

Saket Kumar

Written by Saket Kumar

नमस्ते, मैं साकेत कुमार हूँ। पिछले 4+ सालों से मैं एक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूँ। ताज़ा ख़बरों, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और ख़ासकर टेक्नोलॉजी व मोबाइल अपडेट्स को आसान शब्दों में आप तक पहुँचाना मुझे बहुत पसंद है।"

2 thoughts on “पवन सिंह ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, बोले- ‘न्याय दिलाकर रहूंगा’”

Leave a Comment