Friday, September 11, 2026 Trending: Muzaffarpur-Sitamarhi 4-Lane Highway Approved

Navigation

सीतामढ़ी में कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राएं, अचानक बिगड़ी तबीयत, दो की मौत

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में कोचिंग से घर लौटने के बाद तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते तीनों बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल और निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृत छात्राओं की पहचान घनश्याम सदा की 16 वर्षीय बेटी सपना कुमारी और रामएकबाल सदा की 15 वर्षीय बेटी कोतरी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों छात्राएं कोचिंग पढ़कर अपने घर लौटी थीं। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गईं।

सीतामढ़ी में नए DM Tanay Sultania का एक्शन प्लान, लंबित आवेदनों

इलाज के दौरान दो छात्राओं की मौत

बताया गया कि कोतरी कुमारी को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सपना कुमारी की हालत बिगड़ने पर उसे बाजपट्टी पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

तीसरी छात्रा का फिलहाल निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

सीतामढ़ी में कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राएं
सीतामढ़ी में कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राएं

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

बाजपट्टी पीएचसी के चिकित्सक ने छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत को देखते हुए किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। हालांकि, छात्राओं की मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने दोनों छात्राओं का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।

गांव में पसरा मातम

दो छात्राओं की मौत की खबर सामने आने के बाद बाजितपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल से शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों छात्राओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

सीतामढ़ी में सावन पूजा का प्रसाद खाने से चार की तबीयत बिगड़ी,…

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्राओं की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और मौत की वास्तविक वजह क्या है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Reference by:- Click Here

Saket Kumar

Written by Saket Kumar

नमस्ते, मैं साकेत कुमार हूँ। पिछले 4+ सालों से मैं एक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूँ। ताज़ा ख़बरों, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और ख़ासकर टेक्नोलॉजी व मोबाइल अपडेट्स को आसान शब्दों में आप तक पहुँचाना मुझे बहुत पसंद है।"

Leave a Comment